पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दरबार के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जनता दरबार को फिर से शुरु किया जाएगा। लेकिन थोड़ा माहौल को देख लेते हैं क्योकि अभी अगर शुरू कर देते हैं तो लोगों कि संख्या को सीमित करना पड़ेगा। हमने तो शरू में ही कह दिया था कि हम जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम फिर से शुरु करेंगे। हलांकि इसके लिए अभी तिथि तय नहीं हो पायी है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें और उनकी समस्याओं को सुनते थे। वहीं पर तमाम विभागों के मंत्री और विभागीय आलाधिकारी भी उपस्थित रहते थे और वहीं समस्याओं के निदान की कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी जाती थी। इस जनता दरबार की शुरुआत वर्ष 2006 से हुई थी जो 2016 तक चलता रहा। बिहार में लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून लागू करने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। लेकिन लोगों की समस्याओं से रुबरु होने के लिए मुख्यमंत्री ने एकबार फिर से इस कार्यक्रम को शुरु करने का निर्णय लिया है।
