गया: युवा जनता दल (यू) के दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल द्वारा नवगठित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा को गया जिला का युवा जदयू के जिलाध्यक्ष के लिए मनोनयन किया गया है। कुमार गौरव पार्टी में लगातार सक्रिय रहते हैं। आम से लेकर खास तक का ख्याल रखते हैं। पार्टी में अनेक पदों को सम्भाल चुके श्री गौरव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर गया जिले के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि कुमार गौरव उर्फ ग़ैरव सिन्हा की मेहनत का ही नतीजा है कि पार्टी ने इनको ये जिम्मेदारी दी है। पार्टी के लिए लगातार काम करने वाले श्री सिन्हा ने कभी भी किसी कार्यकर्ता को छोटा नहीं समझा। हमेशा सभी मे लिए खड़े रहते हैं। साथ ही चुनावी दौर से लेकर आज तक सशक्त कार्यकर्ता बनकर अपनी जवाबदेही निभा रहे है।
युवा जदयू के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए कहा अपील किया कि यह कोरोना का दौर है सभी लो सचेत रहना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी लगातार अपील कर रहे हैं कि मास्क का उपयोग करें, दूरी बनाकर रहें। साथ ही जन जागरूकता के माध्यम से कोरोना से बचाव के माध्यमों को बताए तथा सरकार की सारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी लाभ लेने से वंचित नहीं रह सके।
श्री सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि गया भगवान बुद्ध के ज्ञान की भूमि है तो गया को मोक्ष की भूमि भी कहा जाता है। इस धरती पर देश ही नहीं वरन दुनियाभर से लोग आते हैं। ऐसे में इस भूमि पर लोगों की सेवा करना अपने आप मे गौरवांवित करने का वाला पल है।
आगे श्री सिन्हा ने कहा कि जिस बिहार का नाम लेने से लोग घबराते तब, मजाक उड़ाते थे। उस बिहार के पुराने अतीत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेकर पुनः बिहार की गरिमा को स्थापित कर दिया है। शिक्षा,स्वस्थ, पर्यटन, पर्यावरण जैसे कई क्षेत्रों में बिहार की गरिमा को स्थापित कर पर्यटको को लुभाने लगे हैं वही बिहार के शिक्षा ग्रहण करने वाले जो छात्र पलायन करते थे उनके लिए बिहार में ही विभिन्न सेक्टरों में शिक्षा का अलख जगाया। जल-जीवन-हरियाली के लिए ऐसा बिहार ने काम किया कि देश के बाहर यूएसए में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया जहाँ उन्होंने इस सम्बंध में अपने वक्तव्य रखा जो हर बिहारी के लिए गर्व की बात है की बिहार में किये जा रहे विकास मॉडल को दुनिया सराहना कर रही है।
